बरसात मे खूब लुभा रहा है बरांज नदी पर बना घोघरनाथ, जलप्रपात

रोज सैकडो लोग पहुंच रहे है देखने
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। बरसात के इस मौसम मे जहां मानसून की झमाझम वारिस ने वातावरण को जहां रोमांच से भर दिया है वहीं धरती को श्रृंगारित कर हराभरा व सुहावना बना दिया है इस समय नदी नाले भी उफान व बाढ के चलते पूरे सबाब पर देखे जा रहे है इन्ही सुहावने दृष्यो मे नदियो के जल प्रपात भी सोने पर सुहागा की भांति रंग बिखेरने मे पीछे नही है। जलप्रपात का दीदार करने पर्यटक भी बडी संख्या मे सागर जिले के गौरझामर से पचास किमी दूर महराजपुर डोभी सिमरिया के पास बरांज नदी पर बने प्राकृतिक जलप्रपात घोघरनाथ को देखने लोग बडी संख्या मे पहुंच रहे है प्रकृति के इस अद्भुत व नयनाभिराम नजारे को देखने का मजा भी कौतुक भरा है। बरसाती पानी की बाहुल्यता से घोघरनाथ जलप्रपात काफी सुहावना व दर्शनीय बन गया है। उल्लेखनीय है की शासन ने ऐसे महत्वपूर्ण जलप्रपात की तरफ विकास व सुविधाओ के नजरिये से पहल नही की है परिणाम स्वरुप यह आज भी उपेक्षित पडे हुए है यही कारण है की यह ज्यादा लोकप्रियता हासिल नही कर पाये है यहां पर विकास की सख्त आवश्यकता है जिससे इन प्राकृतिक स्थानो को प्रकृतिप्रेमी लोग देखे पिकनिक मनाये व आनंद प्राप्त कर सके शासन वाटरफाल तक पक्के रोड का निर्माण जलप्रपात पर रेंलिग की व्यवस्था आदि आवश्यक सुविधाये शीघ मुहैया करे जिससे रोजगार के अवसर सृजित हो सके और क्षेत्र का विकास तेजी हो अभी असुविधा व पक्का रोड नही होने से सैलानी वहां ठीक से नही पहुंच पा रहे है इस ओर शासन शीघ्रातिशीघ्र ध्यान दे।



