साईखेडा शासकीय कालेज का नाम महात्मा ज्योतिबा राव फुले के नाम रखने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा । नगर साईखेड़ा की कुशवाहा समाज द्वारा श्रेत्रीय विधायक और स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिह को साईखेड़ा शासकीय महाविद्यालय का नाम महात्मा ज्योतिबा राव के नाम रखने वावत ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपते वक्त सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि मप्र शासन की मंशानुसार मैं नगर साईखेडा में करोड़ों की लागत बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु शासकीय कालेज का निर्माण किया जा रहा। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा राव फुले का जन्म कुशवाहा समाज में हुआ था, उन्होंने अन्नाय अत्याचार सहन करते समाज सामाजिक क्रांति लाते हुए सत्य शोधक समाज की स्थापना कर अपनी के पत्नी सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर नारी शिक्षा को प्रोत्साहन देकर प्रथम महिला शिक्षका बनने का गौरव प्राप्त किया था।। अतः आपसे निवेदन है कि नगर साईखेडा के शासकीय कालेज का नाम महात्मा ज्योतिबा राव फुले शासकीय कालेज रखने की अनुशंसा की जावे जिससे कुशवाहा समाज का सम्मान बढ सके । पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी भोपाल में कुशवाहा समाज की महासभा मैं केबिनेट मंत्री नारायणसिंह कुशवाहा, सासंद भारतसिंह कुशवाहा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा के साथ साईखेडा कुशवाहा समाज द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था और आश्वासन भी मिला था।
अतः कुशवाहा समाज के सम्मान ममें आपकी सम्पूर्ण जिले और प्रदेश की कुशवाहा समाज आभारी रहेगी।
नगर साईखेडा के शासकीय कालेज का नाम महात्मा ज्योतिबा राव फुले शासकीय कालेज रखने, कुशवाहा समाज साईखेड़ा को सामुदायिक भवन प्रदान करने, केवी सब स्टेशन का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की गई है।



