मध्य प्रदेश

खमरिया बागरी स्कूल में क्षेत्रीय विधायक ने किया साइकिल वितरण

एक पेड़ मां के नाम पर हुआ पौधारोपण
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल खमरिया बागरी में विधायक ने किया निःशुल्क साइकिल वितरण।
क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिक्षा ही किसी भी राष्ट्र की उन्नति की नींव मानी जाती है, तब यह अत्यंत आवश्यक है कि हम न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएं, बल्कि उन सभी सामाजिक और आर्थिक बाधाओं को भी दूर करें जो बच्चों, विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा में रुकावट बनती हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार की बीजेपी सरकार ने छात्र छात्राओं के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना प्रारंभ की है, साइकिल वितरण योजना इसका मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों की बालिकाओं को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा प्रदान कर उनकी शिक्षा को सुदृढ़ बनाना है।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह की मुख्य अतिथि में सिलौंडी क्षेत्र के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल खमरिया बागरी में आयोजित कार्यक्रम में 14 छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई । और एक पेड़ के नाम पर सभी जन प्रतिनिधियों के साथ विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, खमरिया बागरी सरपंच अनिल सिंह बागरी ने एक एक पेड़ मां के नाम लगाया । मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने बताया कि हम सभी लोग पेड़ अपने अपने घर म, खेत में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा भी करना अति आवश्यक है। जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने बच्चों को नियमित रूप से 5 से 6 घंटे सिर्फ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, सरपंच अनिल सिंह बागरी, बीईओ लखन सिंह बागरी, मंडल उपाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, प्राचार्य अशोक सिंह बागरी, गौरा सरपंच बाबू जी, पूर्व सरपंच गणेश साहू, राजकुमार बागरी पूर्व प्राचार्य, प्रवीण बर्मन, सचिव विजय दुबे, महामंत्री सोनू गौतम, विजय राय, मीडिया प्रभारी धीरज जैन सहित शिक्षक स्टाफ की मौजदूगी रही।

Related Articles

Back to top button