पर्यावरणमध्य प्रदेश

बम्होरी थाने में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न, पर्यावरण संरक्षण हेतु पुलिस विभाग की सराहनीय पहल

सिलवानी। थाना बम्होरी में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य जिला पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे, एसडीओपी सिलवानी अनिल मौर्य, थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत सहित बम्होरी पुलिस थाना के जवानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाएगा, बल्कि थाना परिसर को भी सुंदर और स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं, प्रदूषण को कम करते हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं।”उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के पौधारोपण कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की नींव रखते हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि लगाए गए पौधों की देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
थाना बम्होरी के इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। यह कार्यक्रम पर्यावरण जागरूकता और स्वच्छता की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button