ब्लॉक स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, कबड्डी व खो-खो में बच्चों ने दिखाया जोश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सांदीपनि विद्यालय के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी और खो-खो जैसे पारंपरिक खेलों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सौरभ मिश्रा, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी तथा हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह तोमर रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों से परिचय के साथ हुई। अतिथियों ने एक-एक कर सभी टीमों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में नवांकुर विद्यालय, शासकीय सांदीपनि विद्यालय , हाई स्कूल मरखंडी, सरस्वती विद्या मंदिर तथा महर्षि कान्वेंट स्कूल सहित कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य बृजेश चौहान द्वारा किया गया। पीटीआई विक्रम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से खेलों में भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में खेल भावना और जोश का माहौल देखने को मिला। नागरिकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने भी प्रतिभागियों का उत्साह दोगुना कर दिया।



