मध्य प्रदेश

रक्षाबंधन पर्व पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता संपन्न

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर की शैक्षणिक संस्था आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक भावनाओं के साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया । राखी मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा फर्स्ट से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने मोती पेपर धागे आदि सामग्री से आकर्षक सुंदर इको फ्रेंडली राखी तैयार की। संस्था संचालक एलएन साहू, प्रभात शर्मा ने बच्चों को उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में विद्यार्थी में रचनात्मक और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है एवं विद्यार्थी अपनी संस्कृति से जुड़ते हैं इस अवसर पर शिक्षक सचिंद्र सोनी, शिवराज पटेल, सैय्यद फरहीन, कल्पना साहू, आयुषी शर्मा, रीता साहू, दुर्गा बैरागी, नीतू साहू, अंजलि शर्मा, वंदना, कविता, निधि रघुवंशी, सोनम शर्मा, शालिनी, समीक्षा सहित समस्त स्टाफ छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button