महादेव को राखी, वृक्षों को भी दिया संरक्षण का वचन

रायसेन। गुप्तकालीन और स्कंध पुराण में वर्णित प्राचीन सोमेश्वर धाम में इस बार रक्षाबंधन का पर्व कुछ अलग ही अंदाज में मनाया गया। युवाओं ने देवाधिदेव महादेव सोमेश्वर को स्नेह का पवित्र धागा अर्पित कर मुक्त कराने का संकल्प लिया, तो वहीं दुर्ग परिसर और नगर में कदम कदम पर लगे कदंब वृक्षों को भी राखी बांधकर संरक्षण का संकल्प लिया।
युवाओं का कहना था कि जैसे राखी रिश्तों में विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है, वैसे ही वृक्षों को राखी बांधना प्रकृति की रक्षा का वचन है। उन्होंने तय किया कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि लगे हुए वृक्षों की देखभाल भी उनका दायित्व रहेगा।
इस पहल में अंकित गुप्ता, गोलू चौबे, नीलेश अहिरवार, राज कुशवाहा, करतार दांगी, अवनीश सक्सेना, राज सोनी, रिंकू सोनी, रितिक सोनी और शिखा गौर समेत कई युवा शामिल हुए। सोमेश्वर धाम, जो स्कंध पुराण और कालिदास के रघुवंश में वर्णित है, आज भी भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है।



