मध्य प्रदेश

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद ने ली शपथ

नगर परिषद कर्मियों, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने लिया स्वच्छता व राष्ट्रभक्ति का संकल्प
सिलवानी। सोमवार को हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर शपथ समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने मिलकर तिरंगा फहराने और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋषिकांत यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलम रायकवार, पार्षदगण, नगर परिषद के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करता है, बल्कि हर घर स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन को भी बल मिलता है। इस दौरान नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घरों में तिरंगा फहराएं और स्वच्छता बनाए रखने में योगदान दें।

Related Articles

Back to top button