मध्य प्रदेश
रंगोली सजाकर, निकाली तिरंगा यात्रा

सिलवानी । आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम सांईखेड़ा में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक सुरक्षा विश्वकर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्या रघुवंशी, रामबाई साहू, शांति साहू एवं अंकिता भार्गव विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना का प्रसार करना और जन. जन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना से जोडना रहा।



