जमुनिया में शासकीय माध्यमिक शाला द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन

बच्चों और स्टाफ ने दिखाई देशभक्ति, मुख्य मार्गों से निकाली रैली
सिलवानी। विकास खंड के ग्राम जमुनिया आजादी के 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला जमुनिया के बच्चों एवं स्टाफ द्वारा ग्राम जमुनिया में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शासन के निर्देशानुसार निकाली गई, जिसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाना रहा।
रैली ग्राम के प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों से गुजरती हुई संपन्न हुई। बच्चों ने हाथों में तिरंगे झंडे लेकर देशभक्ति के नारों के साथ जन-जागरण किया। इस अवसर पर शाला प्रभारी संदीप सिंह राजपूत सहित समस्त शाला स्टाफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। शाला प्रभारी संदीप सिंह राजपूत ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों में देश प्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से किया गया। ग्रामीणजनों ने भी रैली का स्वागत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।



