नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार, परिचित ने ही दिया घटना को अंजाम

8 माह पुरानी घटना परिजनों दिन रविवार को सिलवानी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
सिलवानी। आदिवासी अंचल की एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता मजदूरी करने अपने परिजनों के साथ ग्राम सिमरिया कला आई थी जहां परिजनों का परिचित युवक उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। यह घटना करीब 8 माह पहले की बताई जा रही है।
बच्ची की स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने पर डॉक्टर को दिखाया और गर्भवती होने की आशंका व्यक्त की। रविवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ सिलवानी थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए और उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय रायसेन भेजा जा रहा है ।
इस संबंध में एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य ने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।



