मध्य प्रदेश

मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के साथ ही कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

रिपोर्टर: : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तुलसीपार हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं कंप्यूटर लैब का शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न किया गया।
विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा कविता दांगी को हाई स्कूल परीक्षा कक्षा 10 में 91 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉप करने पर जीव विज्ञान शिक्षक अजय ठाकुर द्वारा दस हजार रुपए की राशि का चेक प्रदान किया गया।।ग्राम पंचायत तुलसीपार सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार गौर ने मंच से घोषणा की जो भी छात्र छात्रा इस वर्ष से बोर्ड परीक्षा 90 प्रतिशत या अधिक अंको से उत्तीर्ण होगा उसको ग्राम पंचायत तुलसीपार की और से 11 हजार रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि पूर्व से राज्य सरकार द्वारा प्रदाय की जा रही छात्र मेधावी प्रोत्साहन राशि स्कूटी/ लैपटॉप योजना से पृथक होगी । भूतपूर्व शिक्षक चंदन सिंह राजपूत, बादल वर्मा, असलम खान, हल्के भाई सहित गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधि कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया गया। सरपंच ने विद्यालय को साउंड सिस्टम दिए जाने की भी घोषणा की।।विद्यालय प्राचार्य राजाराम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए हाई स्कूल परीक्षा में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी नगद पुरस्कार राशि शाला प्रबंधन की ओर से दिए जाने की घोषणा की।
टेंडर हो जाने के बावजूद तुलसीपार हायर सेकंडरी स्कूल के अतिरिक्त कक्ष निर्माण में बाधा बनी एलटी लाइन पंचायत द्वारा शिफ्ट कराए जाने और विद्यालय की पक्की बाउंड्री वाल का निर्माण किए जाने का प्रस्ताव भी ग्राम सभा की बैठक में रखा गया। सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और छात्र छात्राओं और उनके पालकों को कार्यक्रम उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button