सिलौडी, नेगई को जोड़ने वाले जर्जर पुल का निर्माण कार्य शुरू

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कलेक्टर को दिया था पत्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंलौंडी और नेगई को जोड़ने वाला पुल लगभग 30 साल पुराना है और पुल में बड़े बड़े गड्ढे हैं होने के कारण लोगों को हो परेशानियों को लेकर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवा नामदेव द्वारा लगातार सरपंच, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर को पत्र देकर पुल निर्माण कार्य कराए जाने मांग की थी।
युवा कांग्रेस कमेटी के ब्लाक उपाध्यक्ष शिवा नामदेव ने बताया कि पुल निर्माण के लिए अनेकों बार शासन प्रशासन का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया और लगातार समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन और सरकार तक पहुंचाया। निर्माण कार्य शुरू हुआ जिसमें में स्वयं 3 दिन पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के साथ खड़े होकर पुल निर्माण कार्य कराया। शिवा नामदेव ने बताया कि पुल में बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण अक्सर वाहन फंस जाते हैं, जिससे राहगीरों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।
युवा कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवा नामदेव ने जिला प्रशासन और स्थानीय पत्रकारों को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।



