मध्य प्रदेश

ढीमरखेड़ा पंचायत में लगा गंदगी का अंबार, ग्रामीणों को हो रही परेशानी, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान स्वच्छता

अभियान की धज्जियां उड़ा रहे सरपंच सचिव
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छता अभियान को लेकर भले ही जागरूक हो, लेकिन इस अभियान में जुड़े अधिकारी व कर्मचारी इसे पलीता लगाने में कोई कसर नही छोड़ रहे। जिसका जीता जागता उदाहरण तहसील मुख्यालय की ग्राम पंचायत ढीमरखेड़ा में देखने को मिल रहा है जहां जगह-जगह सड़कों पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। ढीमरखेड़ा बस स्टैंड में बना सार्वजनिक प्रसाधन में इतनी गंदगी है कि यात्री प्रसाधन के लिए यहां वहां भटक रहे हैं। सबसे ज्यादा महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि प्रसाधन में इतनी गंदगी और बदबू है कि लोग यहां जाने से कतराते हैं। रहवासियों ने बताया कि प्रसाधन की कई महीनों से साफ सफाई नहीं हुई । ग्रामवासियों ने बताया कि ना तो पंचायत के सचिव सरपंच और जनपद में बैठे अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारीयों की लापरवाह नजर आ रही हैं।
बता दें कि स्वच्छ भारत अभियान पर केंद्र सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अगर देखा जाए तो स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह लापरवाही बरत रहे हैं। क्योंकि जब ये हाल जनपद मुख्यालय की पंचायत का है तो और पंचायतों का क्या हाल होगा। ढीमरखेड़ गांव के अंदर सड़कों के दोनों तरफ गंदगी के अंबार दिखाई दे रहा हैं। जिसके कारण लोगों को राह चलते में दुर्गंध एवं गंदगी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस नजारे को देखकर ऐसा लगता है कि आज भी कई जगह ऐसी हैं जहां देश पिछड़ा हुआ नजर आता है यहां पर पंचायत के सरपंच सचिव तो है लेकिन उन्हें पंचायत की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं हैं । जिसका परिणाम है कि ग्राम वासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामवासियों ने बताया कि गांव में पूरी सड़कों पर गंदगी फैली रहती है जिसके कारण ग्राम वासियों को आने-जाने में भी परेशानी होती है जिस पर ना तो गांव का सरपंच ध्यान दे रहा है, और ना हीं पंचायत सचिव के द्वारा ध्यान दिया जाता हैं।

Related Articles

2 Comments

  1. Your articles never fail to captivate me. Each one is a testament to your expertise and dedication to your craft. Thank you for sharing your wisdom with the world.

  2. My brother recommended I might like this web site He was totally right This post actually made my day You cannt imagine just how much time I had spent for this information Thanks

Back to top button