मध्य प्रदेश

विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र में आने का न्योता दिया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने सोमवार को भोपाल बल्लभ भवन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा कर बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में आने का न्योता दिया ।
इस अवसर पर बड़वारा मंडल अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, देवरी हटाई मंडल अध्यक्ष नितिन पांडे , सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष आशीष बागरी, विलायतकला मंडल अध्यक्ष अजय सोनी की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button