मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी के प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा को प्रमाण पत्र वितरित

सिलवानी। संदीपनी विद्यालय, में मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी वितरण योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक छात्र एवं एक छात्रा को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सिलवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू उपस्थित रहे। मंडल उपाध्यक्ष पुनीत समैया, संदीप शर्मा, विद्यालय प्राचार्य एनपी शिल्पी, शिक्षक गण विजय सोनी, स्वतंत्र नेमा, मनीष भार्गव, मयंक रघुवंशी तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी उपस्थित जन ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्र के पूर्व विधायक ठाकुर रामपाल सिंह तथा सांसद महोदय द्वारा भेजे गए संदेशों में छात्रों को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर पालकगण, विद्यालय के प्राचार्य तथा समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



