पर्यावरणमध्य प्रदेश

नगर को स्वच्छ रखने में निभाएं सहभागिता : सुनील खटीक

हाट बाजार से हुई स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। नगर में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को स्थानीय हाट बाजार से अभियान की शुरुआत की गई। यहां सुबह से सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय एवं शासकीय मॉडल स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद हाट बाजार से शासकीय मॉडल स्कूल प्रांगण तक रैली के रूप में स्वच्छता का संदेश देते हुए रामराजा स्टेडियम ग्राउंड पर साफ सफाई की गई। बताया गया है कि स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का यह अभियान 2 अक्तूबर गांधी जयंती तक निर्बाध रूप से चलेगा। इस दौरान अभियान में शामिल पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक ने कहा कि स्वच्छ नगर सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। बिना आमजन की सहभागिता के स्वच्छता अभियान सफल नहीं हो सकता। जब तक नगरवासी पूरी तरह जागरूक और संकल्पित नहीं होंगे, तब तक स्वच्छ शहर की उम्मीद करना बेमानी है। भाजपा नेता सुनील खटीक ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल नगर सुंदर बनेगा बल्कि लोग कई बीमारियों से भी बच सकेंगे। इसलिए स्वच्छता को लेकर हर नागरिक की भागीदारी बेहद आवश्यक है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वर्मा, तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार श्रीपत अहिरवार, सीएमओ शिवी उपाध्याय, प्राचार्य महेश रावत, प्राचार्य कौशल किशोर राजपूत समेत तमाम जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button