मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक- पवन संज्ञा
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । स्थानीय नगर के विश्रामगृह में बीते गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा ने कहा कि पंडित उपाध्याय का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनका अंत्योदय सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग दिखाता है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक ने कार्यकर्ताओं से पंडित उपाध्याय के सपनों को साकार करने का आह्वान किया। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश नायक ने कहा कि सभी कार्यकर्ता उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सभी की उपस्थिति में कार्यक्रम के समापन पर पंडित उपाध्याय के आदर्शों को अपनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा, भाजपा नेता सुनील खटीक, राजेश नायक, हरसेवक राजपूत, श्रीमती कल्पना राजपूत, अशर्फी खान, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश यादव, पार्षद रामकिशोर कुशवाहा, अवध नापित, तेज खान, राज दमेले समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button