मध्य प्रदेशराजनीतिव्यापार

नमो वाटिका’ का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका परिषद द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विकसित की गई ‘नमो वाटिका’ का शुभारंभ किया गया।
यह वाटिका स्वच्छता, हरियाली और जनभागीदारी का अनूठा प्रतीक है।
इस अवसर पर मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपालसिंह, सांची विधायक डाक्टर प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जन जागरूकता और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित विरासत का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने गांधी बाजार का भ्रमण किया ।
उन्होंने विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर व्यापारियों एवं नागरिकों से संवाद किया एवं बाजार स्थित शिवालय मंदिर पर व्यापारियों की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी की दरों में की गई कटौती से आमजन को बड़ा लाभ मिला है। खेती-किसानी में उपयोगी उपकरणों से लेकर दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है। कार से लेकर सुई तक हर क्षेत्र को इसका फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अजय जाट, वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवान सिंह लोधी , लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी समस्त पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी व्यापारी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button