रघुवंशी समाज की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न युवाओं को मिली जिम्मेदारी
सर्वसम्मति से राजीव रघुवंशी बने सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष एकता और संगठन शक्ति का गूंजा संदेश
सिलवानी। रविवार को सिलवानी बरेली मार्ग स्थित रघुकुल भवन में रघुवंशी समाज की जिला स्तरीय बैठक हुई। जिसमें सर्वप्रथम भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर आरती से प्रारंभ इस आयोजन में जयकारों व तालियों की गूंज के बीच नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से भटपुरा निवासी पटेल राजीव रघुवंशी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान समाज की बागडोर युवाओं को सौंपकर संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया गया।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजय पटेल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल ने कहा युवा एकता ही समाज का भविष्य है, यही राष्ट्र निर्माण में योगदान देगी। वरिष्ठों ने भी युवाओं को आगे आकर समाज सेवा की नई मिसाल कायम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश पदाधिकारी महेंद्र पटेल राममोहन पटेल ,राजेश पटेल, कृष्ण कुमार रघुवंशी, नरेश सिंह रघुवंशी, अभिषेक रघुवंशी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में युवाओं को रघुवंशी समाज की कमान सौंपी गई जिसमें राजीव रघुवंशी भटपुरा सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष,
विकास रघुवंशी जैथारी सर्किल अध्यक्ष, विक्रांत रघुवंशी कस्बा बम्होरी कस्बा नगर अध्यक्ष, राजीव रघुवंशी पड़रिया सिलवानी नगर अध्यक्ष, अंकित रघुवंशी जिला उपाध्यक्ष, आयुष रघुवंशी जिला संगठन मंत्री
आदि बनाये गये। रघुवंशी समाज के बड़ी संख्या में युवा समाजबंधु और पदाधिकारी समाज की बैठक में शामिल हुए, जिनमें अंकुश रघुवंशी बरेली ब्लॉक अध्यक्ष, अनुराग रघुवंशी देवरी ब्लॉक उपाध्यक्ष, राहुल सिंह रघुवंशी उदयपुरा, शिवम सिंह रघुवंशी निवाड़ी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मयंक रघुवंशी ने किया तथा आभार व्यक्त महेंद्र पटेल द्वारा किया गया।



