मध्य प्रदेश

भानपुर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा

बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं पुलिस थाने में सब इंस्पेक्टर शिवकुमार शर्मा और तहसील कार्यालय नायब तहसीलदार गौरव शुक्ला को कलेक्टर, एसपी, एसडीम व थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन
सिलवानी । रविवार को ग्राम पंचायत धनगवा के ग्राम भानपुर की महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। बड़ी संख्या में महिलाएं सिलवानी तहसील कार्यालय पहुंचीं और नायब तहसीलदार गौरव शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद महिलाओं ने सिलवानी थाने में पहुंचकर सब इंस्पेक्टर शिवकुमार शर्मा को भी ज्ञापन देकर गांव में चल रही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
महिलाओं ने बताया कि ग्राम भानपुर में पिछले कई महीनों से राजेश पिता गब्दु केवट द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। इसके चलते गांव में आए दिन विवाद की स्थितियां बनती हैं, कई परिवारों में कलह बढ़ रहा है और महिलाओं को घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध शराब कारोबार से सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है और आर्थिक रूप से भी परिवार तबाह हो रहे हैं।
गांव की महिलाएं रेवती, मिलाव, देबकीबाई, समताबाई, जीरा बाई, समता बाई, देवकीबाई, हरीबाई, कला बाई, तिजो बाई सहित अनेक ग्रामवासी ने कहा कि कई बार पंचायत और स्थानीय प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन शराब बेचने वाले लोगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि गांव में शांति और सामाजिक सुधार का माहौल बन सके। महिलाओं ने ज्ञापन की प्रति कलेक्टर रायसेन, पुलिस अधीक्षक रायसेन, अनुविभागीय अधिकारी सिलवानी, थाना प्रभारी सिलवानी सहित संबंधित अधिकारियों को भी सौंपी गई है।
ज्ञापन के माध्यम से अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button