कृषिमध्य प्रदेश

दुर्घटनाओं को रोकने चला रेडियम लगाओ अभियान, 500 ट्रैक्टर -ट्रॉली में लगाई रेडियम पट्टी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिला प्रशासन कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के आव्हान पर आज कृषि उपज मंडी प्रांगण सहित नगर में कृषि मंडी भारसाधक अधिकारी व एसडीएम सौरभ मिश्रा, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रमोद उइके, थाना प्रभारी राजीव उइके एवं मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी के द्वारा सयुक्त अभियान में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से कृषि मंडी प्रांगण में अपना अनाज बेंचने आए किसानों के ट्रैक्टर -ट्रॉलियों में रेडियम पट्टी लगाने का अभियान शुरू किया गया। टॉरगेट के अनुसार करीब 500 ट्रॉलियों में रेडियम पट्टी लगाई गई है।
एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने किसानों एवं वाहन चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि मोटरव्हिकल एक्ट के अनुसार ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली का भी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है लेकिन हम नहीं कराते है जो जोखिम भरा है और अन्य वाहनों के समान इनमें भी लाइट एवं बीमा होना जरूरी है। अगर आप लोगों ने नहीं कराया है तो कम से कम रेफियम पट्टी लगाए ताकि किसी की जान बचाने का एक नेक काम कर सके।
यदि आपके इस प्रयास से दुर्घटना में 10 लोगों की भी जान बच गई तो आपका जीवन सफल हो गया। इसलिए आज से ही आप स्वंय रेडियम पट्टी लगाए और अपने गांव में दूसरों के वाहनों में भी लगवाने के लिए पहल करें।
एसडीएम सौरभ मिश्रा ने किसानों को बताया कि मंडी गेट के बाहर अब वो ही ट्रैक्टर – ट्रॉली निकलेगी , जिस पर रेडियम पट्टी का संकेतक लगा होगा। हर किसान को मंडी की तरफ से निशुल्क रेडियम पट्टी लगाई जा रही है और मंडी गेट पर भी निशुल्क पट्टी आपको मिलेगी।
इसलिए इसका लाभ उठाएं। मंडी में अपनी फसल कम समय में बेंचकर खुशी -खुशी जाते है और अगर इस बीच रास्ते में रात के समय कोई बाइक चालक का रेडियम संकेतक नहीं होने से ट्रैक्टर -ट्रॉली से दुर्घटना हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
आज से बिना रेडियम पट्टी लगाएं वाहनों को मंडी गेट के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।

Related Articles

Back to top button