धार्मिक

सात दिवसीय भागवत कथा के पहले निकली भव्य शोभायात्रा

बरेली। नगर में सत्ताइस अक्टूबर से दो नवंबर तक चलने वाली संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन मथुरा से आए पंडित श्री उमाशंकर शुक्ल जी के मुखारविंद एवं समाजसेवी श्रीमती सुनीता सीताराम राय, लखन राय, रोहित राय, यश राय, विकास राय, समस्त राय परिवार के तत्वाधान में श्रीराम लीला मैदान बरेली में दोपहर दो बजे से शाम छः बजे तक हो रही है। जिसकी भव्य शोभा यात्रा सोमवार को श्रीजी मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान पहुंची, शोभा यात्रा इतनी भव्य थी कि नगर में चर्चा का विषय बन गई। शोभायात्रा में नाना प्रकार की झांकियां, ढोल, बैंड बाजे, डीजे फूल बरसा चार रथ और भी कई यंत्रों से शोभायात्रा में चार चांद लग गए वही शोभा यात्रा में माताएं बहने अपने सर पर कलश लेकर बड़ी संख्या में चल रही थी और नन्हे मुन्ने बच्चों की राधा कृष्ण, शिवाजी स्वरूप झाकी आदि केंद्र बिंदु बने रहे। यात्रा का श्री जी मंदिर से निकलते ही लोगों ने पुष्प बरसाकर चंदन तिलक लगाकर फूल मालाओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया। नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया द्वारा नवीन टॉकीज चौराहे पर, हिंदू समिति अध्यक्ष दिनेश बबेले, पूर्व अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, कलचुरी समाज अध्यक्ष नितिन वर्मा, हिंदू उत्सव समिति उपाध्यक्ष अंशुल वर्मा, समाज सेवी जगदीश प्रसाद राय एडवोकेट मुंशी जी के साथ ही गणमान्य नागरिको द्वारा शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर स्वागत किया। वही आयोजक समाजसेवी रोहित सीताराम राय ने नगर एवं आसपास क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से आग्रह करते हुए कहा कि श्री मद भागवत कथा श्रवण करने अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ कमाए एवं कार्यक्रम को सफल बनाए।

Related Articles

Back to top button