खेल
बॉक्सिंग में नेशनल खेलने जा रहे हैं बालिकाओं को प्रदान की आवश्यक सामग्री

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शहर से बॉक्सिंग के लिए नेशनल लेवल पर खेलने अरुणाचल प्रदेश जा रहीं रिमझिम कुशवाहा एवं हर्षिता कुशवाहा को पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह के निर्देशानुसार, नगर के समाजसेवी सुधेश ठाकुर (सीईओ, वसुंधरा ग्रुप), द्वारा स्पोर्ट्स की आवश्यक सहायक सामग्री एवं शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया।
जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी, सुभाष रैकवार युवा समन्वयक, राहुल कुशवाहा बॉक्सिंग कोच सहित नगर के गणमान्य लोगों ने कन्याओं की उपलब्धियों की प्रसंशा की एवं आगामी मुकाबले के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।



