शासकीय महाविद्यालय में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आयोजित किए बुंदेली नृत्य

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा : 1 नवम्बर 2025 को शासकीय महाविद्यालय पलेरा में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य समूलाल कोल, जनभागीदारी अध्यक्ष संजय अहिरवार, संतोष गंगेले (कर्मयोगी) सोनू विश्वकर्मा, पत्रकार, रवि सर की उपस्थिति में सर्वप्रथम मॉ सरस्वती का पूजन कर कार्यकम को आगे बढ़ाने का कार्य डॉ. बलराम अग्निहोत्री द्वारा मंच का संचालन कर कार्यकम को आगे की ओर बढाया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य समूलाल कोल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। उसके पश्चात महाविद्यालय के छात्राओं अंजली कुशवाहा, कशिश मिश्रा, शिवानी अहिरवार के द्वारा सरस्वती बंदना प्रस्तुत की गई। इसके बाद स्थापना दिवस और आकर्षक बनाने हेतु मध्यप्रदेश गान का गायन अंजली कुशवाहा, कशिश मिश्रा, शिवनी अहिरवार, वर्षा राजपूत द्वारा किया गया। फिर जनगभागीदारी अध्यक्ष संजय अहिरवार द्वारा अपना उद्बोधन मध्यप्रदेश दिवस के बारे मे किया गया। कार्यकम को और रोचक बनाने के लिये महाविद्यालय के छात्रों द्वारा बुन्देलखण्ड का प्रसिद्ध लोक नृत्य मोनिया, हद्वेश साहू, पुष्पेन्द्र रैकवार, सुनील अहिरवार, सुरेन्द्र अहिरवार, सत्येन्द्र यादव, नीरज अहिरवार, प्रवीण यादव, रामराजा यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया और कार्यक्रम के अंतिम दौर मे मुख्य वक्ता संतोष गंगेले (कर्मयोगी) द्वारा स्थापना दिवस पर अपने मध्यप्रदेश से जुडे संपूर्ण विचार रखे और प्रेस मीड़िया के साथी सोनू विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन किया। डॉ. लोकेन्द्र सिंह नरवरिया (कीडा अधिकारी) द्वारा भी छात्र-छात्राओ को सम्बोधित किया गया।
रवि सर ने भी अपने उद्बोधन प्रस्तुत किये, महाविद्यालय के इस कार्यक्रम में डॉ. ममता चानना, डॉ. ममता कुशवाहा, डॉ. विभा तिवारी, डॉ. प्रमोद रिछारिया, डॉ. सुरजन सिंह यादव, जीतेन्द्र सिंह घोषी, किशोरी लाल चढार, कमलेश कुमार चौरसिया, रमेश कुमार रैकवार, काशीराम रैकवार, मुकेश वाल्मीक एवं देवी सौर आदि समस्त स्टॉफ की उपस्थिति रही,
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान किया गया तत्पश्चात कार्यकम प्रभारी डॉ. शरद कुमार पाराशर द्वारा सभी अतिथियों एवं पत्राकार बंधुओं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया।



