मध्य प्रदेश

बजरंग दल ने मौलाना पर लगाया भड़काऊ भाषण देने का आरोप, कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड उमरियापान के कार्यकर्ताओं ने मौलाना पर लगाया भड़काऊ भाषण देने के आरोप में थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन |
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मौलाना मेहमूद अरशद मदनी पर भडकाऊ देश विरोधी और विभाजनकरी भाषण देने का आरोप लगाया है । मंगलवार को उमरियापान थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया 29 नवंबर को भोपाल में मौलाना मेहमूद अरशद मदनी ने भडकाऊ देशद्रोही और विभाजनकारी भाषण दिया है । भाषण द्वेष को बढ़ावा देने, सशस्त्र विद्रोह भड़काने और देश की सर्वोच्चय न्यायिक संस्था के संवैधानिक अधिकार को चुनौती देने का जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण प्रयास है।
भाषण मौलाना ने भारत में मुस्लमानों को दबाने और बहुसंख्यक भारत में मुस्लमानों का उत्पीड़न करने की बात कही है । राष्ट्रीय गीत के संबंध में अपमान जनक बयान दिया है । जिससे स्पष्ट रूप से गैर मुस्लिमों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष के रूप से स्पष्ट किया है । इन सब के चलते मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाना चाहिए। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, मंत्री अरविंद गुप्ता, संयोजक कान्हा सोनी, राजेन्द्र लखेरा, गोलू सोनी, प्रिंस सोनी, अभिषेक यादव, देव पटेल आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button