खेलमध्य प्रदेश

अतरसूमा को 106 रनों से हराकर देवरी ने जीती जनपद अध्यक्ष कप ट्रॉफी

भव्य फाइनल में दर्शकों का उमड़ा जनसैलाब, विजेता उपविजेता टीमों का हुआ सम्मान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। समीपस्थ ग्राम पंचायत पचपेढ़ी के पकरिया खेल मैदान में आयोजित जनपद अध्यक्ष कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेलप्रेमियों के लिए यादगार बन गया। रोमांचक फाइनल मैच में देवरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अतरसूमा को 106 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवरी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 262 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अतरसूमा की टीम दबाव में नज़र आई और 16वें ओवर में 156 रनों पर सिमट गई, जिससे देवरी ने एकतरफा जीत दर्ज की।
मैच के समापन अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सरपंच शिवचरण पटेल, उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार, रतिराम आदिवासी, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, उपसरपंच रिंकू मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के दौरान सत्य नारायण पाण्डेय, नरेंद्र उपाध्याय, अनंतराम गर्ग, अंकित झारिया, प्रमोद असाटी, आकाश दुबे, अभिलाष दुबे, प्रशांत मिश्रा, पत्रकार सतीश चौरसिया, सुशील मिश्रा, भारत झारिया, मनीष पटेल सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह देखने को मिला।
जनपद अध्यक्ष कप क्रिकेट प्रतियोगिता ने ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान की।

Related Articles

Back to top button