हेल्थ

एचपीवी टीकाकरण अभियान की सीएमएचओ ने की समीक्षा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बेटियों को सर्वाइकल कैंसर ( बच्चेदानी का कैंसर ) से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की सिविल अस्पताल में सीएमएचओ डॉ. एचएन मांडरे द्वारा समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
सीएमएचओ डॉ. एचएन मांडरे ने सिविल अस्पताल स्टाफ, एएनएम, एवं आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में एचपीवी टीकाकरण की निर्धारित लक्ष्य को लेकर अभी तक की प्रगति की समीक्षा की जाकर इस अभियान को शासन की मंशा के अनुरूप शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए सभी उपस्थितों से सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक घर घर पहुंच कर 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष के अंदर की किशोरियों के वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने और वैक्सीनेशन क्यों जरूरी है इससे क्या लाभ है के बारे में जागृत करने के लिए जी जान से जुट जाने का आवाहन किया।
उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर होता है। जिससे बचाव के लिए टीकाकरण भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है, बल्कि एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है ।जिसे टीकाकरण से काफी हद तक रोका जा सकता है । महिलाओं में होने वाले गर्भाशय के कैंसर के खतरों को काफी हद तक टाला जा सकता है। यह बात घर-घर जाकर लोगों को बताना है ताकि समय सीमा में वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा किया जा सके।
एचपीवी टीके की खुले बाजार में कीमत 4 से 5 हजार है जबकि शासकीय अस्पताल में निशुल्क लगाया जा रहा है यह बात भी लोगों को जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button