मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत 73 श्रद्धालु अयोध्या रवाना

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बुजुर्ग (वृद्ध) श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।
पूर्व केबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से क्षेत्र के लगभग 200 तीर्थ यात्रियों का पंजीयन किया गया है, जो अयोध्या धाम के पावन दर्शन के लिए प्रस्थान कर रवाना किए गए।
वही बेगमगंज क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिन श्रद्धालुओं ने आवेदन किया था और जो पात्र पाए गए हैं, वे सभी आज सुबह 8 बजे जनपद पंचायत प्रांगण से 73 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रियों को नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश लोधी, नगर मण्डल अध्यक्ष व पार्षद अजय जाट, पार्षद वृजेश लोधी, राजीव दुबे, जिला प्रतिनिधि कमल साहू , राकेश भार्गव, सीताराम सोनी शालगराम नेमा , परसोत्तम कुशवाहा, राजबाबू सेन इत्यादि ने सभी को तिलक लगाकर पुष्पमालाओं से स्वागत कर मुंह मीठा कराकर सभी बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर रवाना किया।
वहाँ से सभी तीर्थ यात्रियों को बस के माध्यम से भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा, जहाँ से रेल मार्ग द्वारा तीर्थ यात्री अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए शासन द्वारा पूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम में पावन दर्शन कर अभिभूत होंगे।



