मध्य प्रदेश

गुड़ी पड़वा व हिंदू नव वर्ष पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिलवानी में उल्लासपूर्ण आयोजन

सिलवानी। गुड़ी पड़वा एवं हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सिलवानी में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्यों एवं दीदीयों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कर्मठ आचार्य एवं दीदीयों ने नगर के गणमान्य नागरिकों को तिलक लगाकर नव वर्ष की मंगलमय शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। इस पहल ने समाज में आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान को और मजबूत किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। उपस्थितजनों ने भी इस अवसर पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए नव वर्ष का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया।

Related Articles

Back to top button