मध्य प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ, जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने किया श्रमदान

सिलवानी। भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों की सुरक्षा एवं वर्षा जल के संरक्षण को लेकर 19 मार्च से ग्राम पंचायतों में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनभागीदारी के साथ साफ-सफाई एवं जल स्रोतों के संरक्षण के कार्य शुरू हो गए हैं।
सिलवानी जनपद की ग्राम पंचायत सेमराखास में तेंदुनी नदी के उद्गम स्थल पर ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए वर्षा जल को सहेजने की अपील भी की गई।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत सिमरिया खुर्द में स्थित तालाब पर जनसहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। तालाब की पिचिंग को दुरुस्त करने सहित अन्य सुधार कार्य भी प्रारंभ किए गए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष तरुबर सिंह राजपूत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अभियान के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संकट की समस्या को कम किया जा सके।

Related Articles

Back to top button