मां विरासनी देवी दरबार में 19 से 27 मार्च तक विशाल भंडारे का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पंचमुखी सेवा न्यास सिलौड़ी के तत्वाधान में मां विरासनी देवी दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 19 मार्च से 27 मार्च तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है ।
पंचमुखी सेवा न्यास के पदाधिकारियों ने बताया कि भंडारे का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया जाएगा। मां विरासन माता के दर्शन करने दूरदराज बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते है।
पंचमुखी सेवा न्यास के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सेवा, श्रद्धा और समर्पण का है, जिसमें हर व्यक्ति तन, मन और धन से सहयोग देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां विरासनी देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।



