केन्द्रीय मंत्री चौहान 26 मार्च को रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का करेंगे निरीक्षण

रायसेन । रायसेन में आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार एवं राज्य शासन के समन्वय से किया जा रहा है। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 26 मार्च को रायसेन में कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया जाएगा तथा तैयारियों की जानकारी ली जाएगी। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान 26 मार्च को प्रातः 11 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे रायसेन पहुचेंगे तथा यहां राम मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12.15 बजे दशहरा मैदान पहुचेंगे तथा कृषि मेला तैयारी का निरीक्षण एवं भूमिपूजन करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान दोपहर 12.45 बजे अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे तथा दोपहर 1.15 बजे कृषि मेले के संबंध में पत्रकारों से वार्ता करेंगे। इसके पश्चात केन्द्रीय मंत्री दोपहर 1.45 बजे रायसेन से विदिशा के लिए प्रस्थान करेंगे।



