रामनवमी से भरेगा रानगिर का प्रसिध्द विशाल मेला, श्रृध्दालु करेंगे मां हरसिध्दी देवी के दर्शन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर ।आस्था शक्ति भक्ति आराधना त्याग तप तपस्या के वार्षिक पुनीत पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के नौवे दिन आज रामनवमी को समीपस्थ शक्ति पीठ रानगिर मे पारम्परिक वार्षिक मेला आरम्भ हो गया दुर्गा अष्टमी को लोगो ने अपनेअपने कुल देवी देवताओं की श्रद्धा व भक्ति से पूजा की आज रामनवमी को जवारो का विसर्जन ठंडा करने की प्रक्रिया मां हरसिध्दी देवी के दरबार में होगी सुबह से ही रानगिर मे बाजेगाजे माता के भक्ति के गीतो के साथ जवारे धूमधाम से निकाले जाते है इसमे नर्तकियां भी नृत्य करते हुए मृंदग टिमकी झूला तारो बांसुरी की धुन पर जवारो के साथ नाचती हुई मेले मे चलती है यह दृश्य भी दर्शनीय होता है माता को इस दिन प्रसाद के साथ त्रिशूल कांटे बाने ध्वजा श्रृंगार सामग्री भेंट की जाती है रोज लाखो की संख्या मे श्रद्धालु माता के पावन दर्शन कर आशीर्वाद पाते है मेले में सभी प्रकार की दुकाने मनोरंजन के साधन झूला चकरी हिंडोलना इत्यादि लगाये जाते है इस बार मौसम मे ठंडक होने से मेला भारी भीड के साथ भर रहा है।

