मध्य प्रदेशराजनीति

उमरियापान मंडल में कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा स्थापना दिवस, किया ध्वजारोहण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
.उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को उमरियापान मंडल के पचपेढ़ी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पार्टी का ध्वज फहराकर संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, मुन्नू गौतम, प्रमोद असाटी, प्रदीप चौरसिया, वैभव चौरसिया, रिंकू मिश्रा, दिनेश ठाकुर, नंदू नामदेव, दिनेश असाटी, राकेश यादव, अखिलेश नामदेव, लक्ष्मी झारिया, सिक्कू बर्मन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button