मध्य प्रदेश
डॉ. योगेंद्र को एमबीबीएस की डिग्री मिली, क्षेत्र में हर्ष

उमरियापान । क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि उमरियापान निवासी शिक्षक ओमप्रकाश चौरसिया के होनहार पुत्र डॉ. योगेंद्र बहादुर चौरसिया ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर एमबीबीएस की डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त कर ली है । उन्होंने श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा से अपनी पढ़ाई पूरी की।गत दिवस कॉलेज परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें परंपरागत रूप से डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर परिवार के सदस्य ओमप्रकाश चौरसिया, हेमंत चौरसिया, श्रीमती रितु चौरसिया, डॉ. सत्यम चौरसिया सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे और इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।डॉ. योगेंद्र की इस सफलता पर परिवारजनों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी हर्ष का माहौल है । सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।



