मध्य प्रदेश

हर कार्यकर्ता का संगठन में सम्मान: भाजपा सिलौंडी मंडल की मासिक बैठक संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन सिलौंडी मंडल में संपन्न हुआ । बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी संगठन में हर कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है और यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि बूथ ही भाजपा की जीत का आधार है। मंडल प्रभारी विजय दुबे ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण सहभागिता की अपील की।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय ने पार्टी की निरंतर सफलता में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया और कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही संगठन मजबूत होता है।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, वरिष्ठ नेता अनिल पांडे, सोनू दुबे, अरविंद तिवारी, सदन तिवारी, ओम प्रकाश दुबे, विनोद राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन राय, अन्नू पाल, संतोष विश्वकर्मा एवं धीरज जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button