मध्य प्रदेश

सिलौंडी मंडल प्रभारी बने विजय दुबे, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान* । भारतीय जनता पार्टी सिलौंडी मंडल के मंडल प्रभारी के रूप में विजय दुबे की नियुक्ति होने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है । उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि विजय दुबे लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहकर कार्य कर रहे हैं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संगठनात्मक अनुभव एवं कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय के कारण उनकी पहचान एक सक्रिय एवं कर्मठ नेता के रूप में बनी हुई है।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, सरपंच अनिल सिंह बागरी, सरपंच सीमा भरत शुक्ला, वरिष्ठ नेता अनिल पांडे सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विजय दुबे को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सिलौंडी मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती मिलेगी। सरपंच अनिल बागरी ने बताया कि विजय दुबे हमेशा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाले नेता रहे हैं, जिससे संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
विजय दुबे पूर्व में जिला मंत्री सहित संगठन के कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे लगातार पार्टी हित में सक्रिय रहकर संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button