व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर में दोना पत्तल व्यापारी पर कुछ युवकों द्वारा अड़ीबाजी करके जानलेवा हमला कर वाहन में तोड़फोड़ किए जाने का मामला दर्ज होते ही पुलिस ने चारों आरोपितों को विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर गिरफ्तार करके उनके जुलूस निकाला।
नगर के वार्ड क्र.16 हदाईपुर निवासी सौरभ जैन पिता ऋषभ जैन का श्याम नगर में दोना पत्तल का कारखाना है , जिसे शाम को वह बंद करके अपने घर जा रहा था कि हदाईपुर रोड़ पर आदर्श मैरिज गार्डन के सामने अचानक उसकी गाड़ी के आगे आरोपित सुमित शर्मा अपने तीन अन्य साथियों के साथ आ गया और गाड़ी रोकर लाठी से उसने गाड़ी का कांच फोड़ा दिया ओर उसके साथियों राज ठाकुर एवं दो अन्य व्यक्तियों ने गाड़ी का गेट खोलकर उसे बाहर खींच लिया और अड़ीबाजी करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर गंभीररूप से घायल कर दिया , जिससे उसके सिर , हाथ , पांव ओर शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है।
चारों आरोपितों ने लाठियों से उसकी गाड़ी, मोबाइल तोड़ दिया ओर भाग गए।
उसके पिता एवं भाई अक्षय ने आकर उसे सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।
पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला ताकि ऐसे अपराधियों में कानून का ख़ौफ़ पैदा हो सके।



