विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर विशाल त्रिशूल दीक्षा का आयोजन 8 सितंबर को

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बजरंग दल कटनी द्वारा विशाल त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन आगामी 8 सितंबर को हरिदासपुर प्रखंड स्लीमनाबाद के प्रखंड केंद्र में किया जाएगा । कार्यक्रम को लेकर संगठन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं ।
विश्व हिंदू परिषद हरिदासपुर प्रखंड के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा उन्हें अनुशासित, संस्कारित एवं शास्त्रधारी कार्यकर्ता के रूप में तैयार करना है । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संगठन की ओर से व्यापक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है ।
पदाधिकारियों ने समस्त हिंदू समाज के युवाओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कराकर कार्यक्रम में सहभागिता करें और संगठन के इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं तथा युवाओं से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।



