मध्य प्रदेश
अंतरराष्ट्रीय बजरंगदल प्रांत संयोजक बनें संजय खरे

रायसेन । जिले के तहसील सिलवानी के छोटे से गांव डाबरी में जन्मे संजय खरे लम्बे समय से हिंदुत्व सनातन धर्म प्रचार में सक्रिय भूमिका में रहते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जैसे बड़े संगठनों में जिला विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारीयों पर रह चुके संजय खरे को अंतरराष्ट्रीय बजरंगदल के संस्थापक कन्हैया रामकृष्ण तिवारी द्वारा मध्य भारत प्रांत के प्रदेश (प्रांत) संयोजक के दायित्व पर नियुक्त किया गया। एवं मध्य भारत के सम्पूर्ण जिलों में संगठन के विस्तार नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई।



