पर्यावरणमध्य प्रदेश
पौधारोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प

सिलवानी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रव्यापी आह्वान और मध्य प्रदेश सरकार के संकल्प के अंतर्गत आज सिलवानी तहसील के ग्राम साईखेड़ा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पौधारोपण के दौरान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर, उनकी नियमित सिंचाई, देखभाल और सुरक्षा का भी दृढ़ संकल्प लिया गया ताकि ये पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध बना सकें।
आइए, हम सब मिलकर प्रकृति के संरक्षण और अपनी धरती को हरा-भरा बनाने के लिए इस महा-अभियान का हिस्सा बनें।



