ओबीसी आरक्षण पर नूरी खान का पलटवार:कहा- ओबीसी आरक्षण समाप्त करने का विरोध करते हैं, सरकार ने हाईकोर्ट में सही तरीके से तथ्य पेश नहीं किए
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। पंचायत चुनाव में सुप्रीम कोर्ट जबलपुर के ओबीसी आरक्षण रद्द करने के फैसले को लेकर अल्पसंख्यक महिला कांग्रेस की नूरी खान ने कहा कि भाजपा ने हाईकोर्ट में मध्य प्रदेश का केस सही तरीके से पेश नहीं किया। हम इस बात का विरोध करते हैं। नूरी खान ने चुनाव में पिछड़ी जाति ओबीसी का आरक्षण समाप्त किए जाने को लेकर कहां की पिछड़ी जाति ओबीसी का आरक्षण को समाप्त किया गया है। कोर्ट से फैसला आने के बाद पहली बार प्रेस से नूरी खान ने मुखातिब होते हुए आरक्षण मुद्दे पर साफ तौर पर नाराजगी जाहिर की है। उनके बयान से साफ हो गया है कि वे सुप्रीम कोर्ट के द्वारा ओबीसी आरक्षण को लेकर दिए गए फैसले से खुश नहीं हैं। फिलहाल, उन्होंने फैसले के बाद सरकार को एक बार फिर से आड़े हाथों लिया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कोर्ट में मध्य प्रदेश का सही केस नहीं रखा, इसलिए ऐसा फैसला आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सिर्फ पैसा और पुलिस बची हुई है। नूरी खान दीवानगंज में दो दिवसीय पोलिंग बूथ प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद मीडिया कर्मियों से चर्चा के दौरान ने यह बात कही।



