जंगल में जुआ फड़ पर दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार

13,900 रुपये नगद, 6 मोबाइल सहित 3 वाहन जप्त
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना देवरी पुलिस द्वारा जंगल में जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13,900 रुपये नगद, 6 मोबाइल फोन एवं 3 वाहन सहित जुआ खेलने में प्रयुक्त अन्य सामग्री जप्त की गई है।
दिनांक 11 सितम्बर की रात्रि करीब 00:30 बजे थाना देवरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ऊंचाखेड़ा से ग्राम गुटोरी जैथारी की ओर जाने वाली कच्ची सड़क के समीप जंगल में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां जंगल में कुछ व्यक्ति बैटरी वाली लाइट के उजाले में फड़ जमाकर ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए।
पुलिस टीम द्वारा वन विभाग के गश्ती दल के कर्मचारी संतोष कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, मोहन सिंह राजपूत, मुकेश जाट एवं राजेंद्र आदिवासी की सहायता से मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी में सोनू कुशवाहा पिता हरीशचंद कुशवाहा, उम्र वयस्क, निवासी पड़रई, थाना देवरी, अभय स्थापक पिता स्व. राजेंद्र कुमार स्थापक, उम्र वयस्क, निवासी ग्राम कामटी, थाना गाडरवाड़ा, जिला नरसिंहपुर, पंकज शुक्ला पिता संतोष शुक्ला, उम्र वयस्क, निवासी ग्राम पिठेरा, थाना गाडरवाड़ा, जिला नरसिंहपुर।, मंगल शुक्ला पिता स्व. भगवत शुक्ला, उम्र वयस्क, निवासी ग्राम पिठेरा, थाना गाडरवाड़ा, जिला नरसिंहपुर।, रीतेश शुक्ला पिता संतोष शुक्ला, उम्र वयस्क, निवासी ग्राम पिठेरा, थाना गाडरवाड़ा, जिला नरसिंहपुर।, घनश्याम पटेल पिता कीरत पटेल, उम्र वयस्क, निवासी राजमार्ग, थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर।, धनराज लोधी पिता लच्छू लोधी, उम्र वयस्क, निवासी पलोटगंज गाडरवाड़ा, थाना गाडरवाड़ा, जिला नरसिंहपुर।
मौका स्थल से 13,900/- रुपये नगद, 6 मोबाइल फोन, स्विफ्ट कार क्रमांक MP49 ZG1436, ओमनी कार क्रमांक MP20 BA7514, मोटर साइकिल स्प्लेंडर क्रमांक MP38 ML4005, जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश की गड्डियां, एक दरी, एक बैटरी वाली लाइट को जप्त किया गया।
मौके से गिरफ्तार किए गए सभी 7 आरोपियों के विरुद्ध थाना देवरी में अपराध क्रमांक 206/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवरी उनि शैलेंद्र सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक प्रताप सिंह राजपूत, आरक्षक दीपक मालवी तथा वन विभाग गश्ती दल के कर्मचारी संतोष कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, मोहन सिंह राजपूत, मुकेश जाट एवं राजेंद्र आदिवासी की सराहनीय भूमिका रही।



