मध्य प्रदेशराजनीति

बेगमगंज में 35 भाजपाइयों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आज नगर के श्यामनगर क्षेत्र के 35 युवाओं एवं मातृशक्तियों ने कांग्रेस की नीति-रीति से प्रभावित होकर भाजपा छोड़कर विधायक देवेंद्र पटेल के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, संगठन मंत्री प्रकाश पटेल एवं मंडलम अध्यक्ष पवन दुबे के सहयोग से विधायक निवास पहुंचकर कांग्रेस ज्वाइन करने के साथ संकल्प लिया कि वो अपने परिजनों एवं समाज बंधुओं सहित क्षेत्र के अन्य सैकड़ों युवाओं, महिलाओं एवं लोगों को भी कांग्रेस से जोड़कर मजबूती प्रदान करेंगे।
विधायक देवेंद्र पटेल , ब्लॉक अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा , पवन दुबे सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने नवप्रवेषी साथियों का कांग्रेस परिवार में जुड़ने पर कांग्रेस के चुनावचिन्ह पंजा अंकित तिरंगी पट्टियां से अभिवादन करते हुए।
विधायक देवेंद्र पटेल ने उन्हें विश्वास दिलाया कि आप सभी के सहयोग एवं अथक प्रयासों से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और जनविरोधी भाजपा सरकार जिसने मंहगाई ओर बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंचा दी, महिलाओं पर अनाचार की घटनाएं बढ़ी है।
आज युवाओं में बेरोजगारी को लेकर हताशा बढ़ी है।
ऐसी भाजपा सरकार को उखाड़कर कांग्रेस की 2028 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने में सहायक होंगे। सभी के हितों को प्राथमिकता देते हुए सर्वागीण विकास , मंहगाई पर नियंत्रण, बेरोजगारी दूर करने ओर अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण की दिशा में प्राथमिकता से काम होंगे।

Related Articles

Back to top button