कृषि

क्षेत्र में फसल बर्बाद, किसान परेशान! सर्वे के इंतजार में अन्नदाता, कर्ज के बढ़ते बोझ से किसान परेशान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज तहसील क्षेत्र से किसानों की परेशानी की तस्वीर सामने आई है। ग्राम पंचायत शाहपुर सुल्तानपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरिया, बीलखेड़ा और खमरिया में किसानों की फसलें खराब होने से अन्नदाता चिंता में हैं।
किसानों का कहना है कि बारिश और फसल में आई खराबी के चलते उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। खेतों में खड़ी फसलें नष्ट होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
सबसे बड़ी परेशानी यह है कि किसान फसल नुकसान के सर्वे की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनका आरोप है कि अभी तक मौके पर पटवारी द्वारा सर्वे नहीं किया गया है।
किसानों का कहना है कि फसल खराब होने के बाद एक तरफ खेती में लगाया पैसा डूब गया, वहीं दूसरी तरफ कर्ज चुकाने की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
अब किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में जल्द से जल्द फसल नुकसान का सर्वे कराया जाए और पात्र किसानों को नियमानुसार राहत एवं मुआवजा दिलाया जाए।
सवाल यह है कि जब खेतों में किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, तो नुकसान का जायजा कब लिया जाएगा?
फिलहाल किसानों की नजर प्रशासन की कार्रवाई और फसल सर्वे पर टिकी है।

Related Articles

Back to top button