कृषिमध्य प्रदेश

रामपुरा में आदिवासी खाद्य बीज प्रदर्शनी आयोजित,विधायक बोले – पारंपरिक अनाज बचाना समय की जरूरत

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मानव विकास सेवा संघ सागर की समृद्धि परियोजना के अंतर्गत ग्राम रामपुरा में आदिवासी खाद्य बीज प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल उपस्थित रहे। उनके साथ वन विभाग के अधिकारी, आसपास की चार पंचायतों के सरपंच- सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सिस्टर और समृद्धि परियोजना की पूरी टीम मौजूद रही। इस दौरान ग्राम रामपुरा, गोरखा, ककरुआ और तुलसीपार के लगभग 300 ग्रामीणों ने भागीदारी की।
प्रदर्शनी में को दो, कुटकी, रागी, ज्वार, बाजरा जैसे विलुप्त हो रहे पारंपरिक अनाजों तथा महुआ, तेंदू, कंद-मूल जैसे वन आधारित खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि पारंपरिक खेती और पुराने अनाजों को बचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती छोड़कर जैविक खेती अपनाने की अपील की।
वहीं परियोजना समन्वयक संजय तिवारी ने समृद्धि परियोजना के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि ज्वार, बाजरा, कुटकी जैसी फसलों को फिर से गांवों में स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे आदिवासी समुदाय कुपोषण से बचेगा और आत्मनिर्भर बनेगा बेगमगंज के ग्राम रामपुरा में मानव विकास सेवा संघ की समृद्धि परियोजना के तहत आदिवासी खाद्य बीज प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल शामिल हुए।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, चार पंचायतों के सरपंच लाखन सिंह ठाकुर- सचिव, चंद्रेश सिंह ठाकुर पूजा ठाकुर संतोष कुशवाहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 300 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने पारंपरिक अनाजों को बचाने और जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात कही, वहीं समन्वयक संजय तिवारी ने ज्वार, बाजरा, कुटकी जैसी फसलों को गांव में फिर से स्थापित करने पर जोर दिया।
रामपुरा में लगी आदिवासी बीज प्रदर्शनी, 300 ग्रामीण हुए शामिल, विधायक ने दिया जैविक खेती का संदेश।

Related Articles

Back to top button