मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा नेता जमना सेन बने नपा परिषद में विधायक प्रतिनिधि, भाजपाईयों ने दी बधाई

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। भाजपा नेता जमना सेन को सांची विस क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं प्रदेश के लोक कल्याण, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी की सहमति से नगर पालिका परिषद में विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है।जमना सेन नपाध्यक्ष सविता सेन के पति हैं।
इनके मनोनयन पर भाजपाईयों ने खुशी का इजहार कर बधाई दी है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के प्रति आभार जताया है। बधाई देने वालों में विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, बीजेपी जिला संगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल, पूर्व विधायक धुर्वनारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार, विधायक सिलवानी रामपालसिंह राजपूत, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, जनपद पंचायत सांची की अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते, एस मुनियन प्रदीप दीक्षित, राकेश तोमर, राकेश शर्मा, नूतन कुशवाहा, मुकेश सेन, जीतू सेन, जीतू सोनी, रवि गुरनानी, देवेंद्र यादव पार्षद, अखलेश जिझौतिया, आदित्य नेहा चावला, अशोक सोनी, महेश लोधी, मनोज यादव, धनीराम विश्वकर्मा एडवोकेट अशोक सेन आदि शामिल है।

Related Articles

Back to top button