खुशियों की बरसात: 250 गरीबों को मिला आशियाने का पट्टा

70 बेटियों को मिली शिक्षा की सवारी
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी। नगर परिषद देवरी में बुधवार को जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गरीब हितग्राहियों और स्कूली छात्राओं को सौगात दी गई।
नगर परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 250 हितग्राहियों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए। पट्टा हाथ में आते ही वर्षों से घर के सपने देख रहे परिवारों के चेहरे खिल उठे। वहीं 70 बालिकाओं को शासन की योजना अंतर्गत निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं, जिससे अब उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी।
*मंच पर मौजूद रहे ये दिग्गज*
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र सिंह रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी*, समस्त पार्षद गण एवं भाजपा के पार्टी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। इसके अलावा समस्त शिक्षक गण एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारीगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
*मंत्री जी ने मोबाइल से दिया आशीर्वाद*
कार्यक्रम में मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल की व्यस्तता के कारण नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से सभा को संबोधित किया और सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन गरिमामय तरीके से हुआ और अंत में आभार प्रदर्शन कन्या शाला के प्राचार्य द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद का आभार व्यक्त किया।



