बेगमगंज के उधमियों से कलेक्टर हुए रूबरू

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिला सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उधोग विभाग द्वारा आयोजित उधम संवाद में क्षेत्रीय उधमियों एवं बड़े व्यापारियों से कलेक्टर रोहित सिसोनिया रूबरू होते हुए संवाद करते हुए व्यापार एवं उससे संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता , जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, एसडीएम प्रियंका भलावी, तहसीलदारद्वय देवेंद्र शुक्ला , प्रमोद उइके , जिला उधोग विभाग महाप्रबंधक आसुतोष गुप्ता, सहायक प्रबंधक अरविंद दांगी , मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन समन्वयक सुधीर सोनी , जनपद पंचायत सीईओ मीणा सहित उधमियों की मौजूदगी रही।
चेक बुड उधमी सौरभ पंथी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया , स्टेट बैंक की बैंकिंग की शिकायत करते हुए सहयोग नही करने की शिकायत की ओर नवीन उधोग लगाए जाने के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने की बात की।
कलेक्टर ने सभी उधमियों एवं व्यापारियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी हासिल की।
अनाज व्यापारियों में संजय ओसवाल ने नया ओधोगिक क्षेत्र विकसित करने की बात रखी।
तारकेश्वर जैन ने साइकिल फैक्ट्री लगाने के बाद ऑपरेट नहीं मिलने की समस्या बताई और मशीन के ऑपरेटिंग के लिए आपरेटर उपलब्ध कराए जाने की बात रखी। कपड़ा व्यापारी मयंक सिंघाई ने मेन रोड़ गांधी बाजार एवं महाराणा प्रताप रोड़ पर मार्ग अवरुद्ध होने पर वनवे की मांग रखी। कुछ व्यापारियों ने बिजली के बार -बार गोल होने पर उनका ऑइल मिल्स बंद होने एवं लोहा मिल्स में सड़कों की मरम्मत कराने की समस्या बताई।
इसके अतिरिक्त अन्य व्यापारियों से भी उनकी समस्याओं को सुनने के बाद उनके निराकरण के लिए एसडीएम एवं जिला उधोग महाप्रबंधक को निर्देश दिए।
कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने युवा उधमियों एवं व्यापारियों को आश्वासत किया कि उनके द्वारा बताई गई समस्याओं पर विशेष फोकस करते हुए उनका निराकरण किया जाएगा।



